राजसमंद: जिले में मूसलाधार बारिश का कहर, सड़कें हुई जलमग्न व हाईवे हुआ बाधित
राजसमंद में मूसलाधार बारिश का कहर: सड़कें जलमग्न, हाईवे बाधित, जनजीवन अस्त-व्यस्त। श्रावण मास के पहले सोमवार को मेवाड़ क्षेत्र में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाया। राजसमंद समेत पूरे इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।