आरा: शाहपुर बाजार में बाइक सवार ने मंदिर में पूजा करने जा रही है बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी, जख्मी
Arrah, Bhojpur | Jul 26, 2024 शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार की है। जहां शुक्रवार की सुबह बाइक सवार ने मंदिर में पूजा करने जा रही है बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी है।