परबतसर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वीर तेजाजी मंदिर में किये दर्शन,विधायक गावड़िया के नेतृत्व में हुआ अभिनंदन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा परबतसर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक रामनिवास गावड़िया के नेतृत्व में डोटासरा का स्वागत अभिनंदन किया गया। डोटासरा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया एवं कहा कि आगामी चुनाव के लिए तैयार हो जाओ। विधायक गावड़िया ने माल साफा पहनाया।