परबतसर: नावां: घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से महिला से मारपीट के मामले में परबतसर पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार,
घर में घुसकर जान से मारने की नियत से मारपीट करने के मामले में परबतसर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कल्पना राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार किया है। इसके तहत 8 जुलाई को प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने महिला के साथ गंभीर मारपीट की थी।