नीम का थाना: नीम का थाना जिला अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 70 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
नीमकाथाना जिला अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया । जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर कमल सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमकाथाना जिला अस्पताल में प्रत्येक 2 महीने मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ।