नीम का थाना: नीमकाथाना खोरा के जंगलों में लगी आग, वन विभाग और दमकल कर्मचारियों ने आग पर पाया काबू
नीमकाथाना खोरा वन विभाग के जंगल में आगलगने से करीबन 10 हैक्टर क्षेत्र के, 2 से 3 हजार पेड़ पौधे जलकर राख हो गये।नीमकाथाना खोरा गांव में आग की लपटें व धुएं का गुबार देख लोगों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। खोरा मे घना जंगल है। दोपहर के समय पहाड़ के नीचे अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पहाड़ के जंगल में फैल गई।