नीम का थाना: नीम का थाना में हरसोलश के साथ मनाया गया परशुराम भगवान का जन्मोत्सव निकल गई शोभायात्रा महिलाएं भी हुई शामिल
नीमकाथाना में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।खेड़ापति बालाजी से जोशी कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाऐं भी शामिल हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह पर सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । परशुराम मंदिर पर महाआरती के साथ शोभायात्रा समापन किया गया।