मिर्ज़ापुर: महुआरी पचोखरा गांव में बैंक मित्र ने धोखाधड़ी की, महिलाओं का आरोप- रुपए जमा करने के नाम पर लिया लेकिन जमा नहीं किया
मड़िहान के महुआरी (पचोखरा) गांव में बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बैंक मित्र दाढ़ीराम उर्फ बीर बहादुर ने उनसे खाते में जमा करने के नाम पर नकदी ली, पासबुक में एंट्री भी चढ़ाई, लेकिन वास्तविक जमा बैंक में नहीं किया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने बाद में अपना पासबुक चेक किया तो पता चला।