पिंड्रा: वाराणसी में ट्रक से कुचलकर महिला की दर्दनाक मौतः बाइक से पति लेकर जा रहा था जौनपुर, ट्रक ने मारा धक्का
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार में मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और बच्चे के साथ थी। अचानक तेज रफ्तार ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा।