मंदसौर: यूथ कांग्रेस के महासचिव ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद ने जिला भाजपा कार्यालय पर दिलाई सदस्यता
यूथ कांग्रेस के महासचिव व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष श्रीद पांडेय ने कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा में सदस्यता ग्रहण की है। जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए।