रजौली: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि सह झूमर महोत्सव में पहुंचे
Rajauli, Nawada | Aug 24, 2025 पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19 वीं पुण्यतिथि सह झूमर महोत्सव रविवार को 12 बजे रजौली इंटर विद्यालय प्रांगण में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पारंपरिक ढोल-मांदर बजाकर किया। उनकी थाप से पूरा मैदान लोक-संस्कृति की रंगत में डूब गया।