सीकर: मोहल्ला हुसेनगंजमें बाइक चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट दोनों पक्षों ने दर्ज कराई कोतवाली थाने में मुकदमे
Sikar, Sikar | Mar 26, 2024 सीकर शहर के मोहल्ला हुसैनगंज में बाइक चलाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है ।इस संबंध में आज दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे के आधा आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों में हुई मारपीट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।