अमरोहा: हर घर तिरंगा अभियान के दौरान महिलाओं ने बनाए झंडे, पैसों को लेकर की धोखाधड़ी, डीएम से की शिकायत
Amroha, Amroha | Sep 19, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा जिले में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान महिलाओं से बनवाएं गए झंडे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर एक बजे अमरोहा कलेक्ट्रेट पहुंची धनौरा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि एक सोसाइटी के माध्यम से समूह की दस महिलाओं ने 15 अगस्त पर चले हर घर तिरंगा अभियान के दौरान घरों में झंडे बनाए थे। 6 दिन काम किया।