कोडरमा: लोकाई में ई-रिक्शा के सामने बकरी आने से रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
लोकाई में शुक्रवार को एक ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने से गया निवासी एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल की पहचान अजय कुमार उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुई है मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार गया में एक हार्डवेयर दुकानदार में सेल्समेन के रूप में काम करते हैं शुक्रवार को वह डोमचांच हार्डवेयर आइटम का आर्डर लेने गए थे। इसके बाद ई रिक्शा से वापस कोडरमा लौट रहे थे .