सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सामने आया है, जिसमें लाठी—डंडे साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उत्तेजित युवक को रोकते हुए भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कांधला कस्बे के मोहल्ला रायजादगान का है। जहां रंजिश के चलते मारपीट की घटना हुई थी। घटना के दौरान ही यह वीडियो बनाया गया, जो अब वायरल हो रहा है।