गोरखपुर: मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा ने गणगौर महोत्सव का आयोजन किया, रामघाट पर किया विसर्जन
मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा दिनांक 1 अप्रैल दिन मंगलवार को गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर साहबगंज में प्रातः 7 बजे से 12:00 बजे तक गणगौर पूजन का आयोजन किया गया जिसमें की समाज की अनेक महिलाओं ने सहभागिता की शाम 4 बजे रामघाट पर विसर्जन कार्यक्रम किया गया ।उक्त कार्यक्रम आज दिन मंगलवार शाम 4:00 बजे संपन्न हुवा।