गोरखपुर: कोतवाली थाना में तैनात दरोगा ने व्यापारी को मारा थप्पड़, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा मामला, वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र के मियांबाजार में अनन्या इलेक्ट्रॉनिक के मालिक अमित गुप्ता ने कोतवाली थाने में तैनात दरोगा अरविंद राय पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है।घटना CCTV में कैद हो गई ।जिसमें दरोगा द्वारा व्यापारी को थप्पड़ मारा जा रहा है इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित अमित गुप्ता ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे अपना पक्ष रखा।