लखीमपुर खीरी जिले के निघासन–सिंगाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया पुल के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में राजस्व विभाग के कानूनगो समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार निघासन तहसील में तैनात कानूनगो उमाशंकर गुप्ता अपनी कार से घर लौट रहे थे।