मामला कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्लापुर का है।जहां शनिवार की रात 08 बजे के करीब कुंडा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार एक बाइक में सवार व्यक्ति संजय साहू ट्रैक्टर में टकरा गया।जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको घायल अवस्था में इलाज के लिए पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।