अररिया: बाल विवाह रोकथाम के लिए अररिया जिला प्रशासन ने फेसबुक लाइव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Araria, Araria | Apr 29, 2025 बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अररिया जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को शाम 4 :30 बजे के करीब एक विशेष फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभू कुमार रजक ने भाग लिया और बाल विवाह की रोकथाम पर विस्तार से चर्चा की।