पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
पूर्वी टुंडी थाना परिसर में मंगलवार की शाम 4:30 बजे आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक क्षेत्र के सभी अखाड़ा दलों के सदस्यों के साथ साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि कुमार ने की. मौके पर अंचलाधिकारी सुरेश वर्णवाल, मुख्यालय 2 के डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बांका उपस्थित हुए।