शाहजहांपुर: रेलवे पटरी के बीच रील बनाने वाले युवक को जीआरपी ने किया गिरफ्तार, शांति भंग के मामले में चालान
दरअसल रेलवे पटरी के बीच रील बनाने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद गिरी को शांति भंग के आरोप में चालान किया गया। वह पहले भी पटरी पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका था। दरअसल, 29 मार्च को प्रमोद गिरी ने अपने एक साथी के साथ शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी के बीच चलते हुए एक रील बनाई थी।