श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद परमहंस महाराज जी की 15वीं महासमाधि दिवस पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री 108 स्वामी शिवानंद महाराज जी के सानिध्य में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सद्गुरु चरण पादुका व समाधि पूजन संपन्न हुआ।इस दौरान देश के कई राज्यों से भक्तों की उपस्थिति रही