फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र जाटवपुरी चौराहा के पास सडक हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, लाया गया जिला अस्पताल
थाना रसूलपुर क्षेत्र जाटवपुरी चौराहा के पास निकलती बाइक में एक टैम्पो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक जुनेद और रिहान घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।