कोल: अंबेडकर कॉलोनी में बैग में बंद कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्चे का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | May 13, 2025 गांधी पार्क क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में एक बैग में नवजात बच्चे का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला है। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौक़े पर पहुंची और पुलिस को सूचना कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बैग महिला लेकर आई थी और कूड़े के ढेर में फेंक गई।