ब्यावरा शहर के भोपाल बाईपास पर शनिवार रात 10 बजे करीब एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग इंदौर से ब्यावरा की तरफ आ रहे थे।