सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर सूर्या ढाबा के पास मंगलवार की रात करीब 10:30बजे क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की।इस दौरान हाईवे से गुजर रहे वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वहीं सिकंदरा थाना पुलिस द्वारा पुलिस वाहन से घने कोहरे के चलते सतर्क रहने की अनाउंसमेंट कराई गई।