राजपुर: पिकअप की टक्कर से घायल तीन किशोरों में से एक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल भेजा गया
Rajpur, Buxar | Apr 1, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य पथ पर राजपुर सब्जी मंडी के समीप पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार तीन किशोरों को बुधवार को 3:30 बजे के करीब टक्कर मार दी है। जिससे वे घायल हो गए। घायलों में अनमोल कुमार, अनूप कुमार और शैलेश कुमार शामिल हैं, जो हरपुर पंचायत के पिपराढ़ गांव के निवासी हैं। अनमोल कुमार की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।