उरई: उरई के बघौरा में बने प्राथमिक विद्यालय का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
Orai, Jalaun | Mar 28, 2025 शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के मोहल्ला बखौरा में बने प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और विद्यालय में साफ सफाई रखना बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।