मैनपुरी: नोगांव में विद्युत सप्लाई ठीक से न मिलने का किसानों ने लगाया आरोप, फसल के नुकसान की कही बात #jansamasya
मैनपुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम नोगांव में गुरुवार की सुबह विद्युत सप्लाई ठीक से न मिलने पर किसानों ने फसल बर्बाद होने का आरोप लगाया है। किसानों ने बताया कि 6 घंटे विद्युत सप्लाई दी जाती हे जिसमें कई बार लाइट ट्रिप होती है। जिसकी वजह से फसल में पानी नहीं लगा पाता है जिससे फसल में नुकसान हो रहा है।