अंबाह: अम्बाह में विजयादशमी पर भव्य राम बारात निकली, संतों और श्रद्धालुओं ने लिया भाग
Ambah, Morena | Oct 2, 2025 अम्बाह में विजयादशमी पर महा सनातन सेवा संघ द्वारा भव्य राम बारात निकाली गई, जिसमें राम दरबार की सुंदर झांकियाँ शामिल रहीं। संतों ने रामकथा सुनाई और धर्म व भक्ति का संदेश दिया। बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समापन पर अन्नकूट प्रसादी वितरित हुई। आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।