ग्राम पंचायत सुखदास मे सरपंच और सचिव के मनमानी कारनामे से ग्रामीण त्रस्त है।सरपंच और सचिव पर शासन के दिशा निर्देशो को दरकिनार कर मनमानी की जा रही है जिससे आलम ये है कि गांव मे रोजगार न मिलने से गांव के लोग शहरो की ओर पलायन करने को मजबूर है।सुखदास गांव मे सीसी रोड निर्माण कार्य मजदूरो की बजाए मशीनो से कराए जा रहे हैं।जिस पर ग्रामीणो ने कार्रवाई की मांग की है।