मिर्ज़ापुर: मुजेहरा कला गांव में घर से स्कूल जा रहे छात्र की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से हुई मौत
चिल्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव में बुधवार की सुबह 9:00 बजे घर से स्कूल जा रहे छात्र की ट्रैक्टर ट्राली से दबकर हुई मौत। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। गांव निवासी जितेंद्र का 9 वर्षीय पुत्र राजवीर उर्फ पोनू गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था।