बासोदा: बासौदा के ग्राम पुरवाई में पेड़ गिरने से घायल बच्चों से मिले कलेक्टर, आर्थिक मदद और निशुल्क इलाज का दिया आश्वासन
Basoda, Vidisha | Dec 10, 2024 सोमवार को बासौदा के ग्राम पुरवाई में पेड़ गिरने से घायल हुए बच्चों से अस्पताल पहुंचकर विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने चर्चा की इस दौरान विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने गंभीर घायलों को ₹10000 की आर्थिक मदद एवं अन्य घायलों को₹5000 की आर्थिक मदद की घोषणा की है साथी सभी घायल बच्चों का निशुल्क इलाज कराने की जिम्मेदारी ली है