गड़हनी: नहसी गांव में युवक का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका, क्षेत्र में फैली सनसनी
गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव में बुधवार की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब 21 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहसी गांव निवासी सत्येंद्र राम के पुत्र दुर्गेश राम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार दुर्गेश दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था और लगभग छह माह से वहीं रह रहा था। बुधवार की सुबह ही वह अपने घर लौटा था।