देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी स्थित आवास में कहा- युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से रवाना हुए
मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि दिल्ली में आयोजित होने वाले 28 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्तराखंड से 72 युवाओं का एक दल गुरुवार को रवाना हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर इस दल की बस को रवाना किया है।