नगर पालिका परिषद मंझनपुर शहर की सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाने जा रही है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने बताया कि नगर पालिका परिषद मंझनपुर के मॉडल पार्क में चार महत्वपूर्ण प्रतिमाओं के अनावरण हेतु स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इनमें दो वीरांगनाओं एवं दो महान पुरुषों की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएँगी।