मिले जानकारी के अनुसार नुआंव थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52. 8 लीटर शराब के साथ बाइक सवार दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को शनिवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नुआंव थाने की पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी पिंटू कुमार और सोनू यादव बड्ढा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।