रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी रामेश्वरदास पुत्र मदनदास निवासी चक 6 सीएम नाड़ा पूगल ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। 16 जनवरी को उसका छोटा भाई सुगनदास को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।