पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जोराडोल अंतर्गत छोटकीपारा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामचरित मानस संकीर्तन महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर गुरुवार की सुबह 7 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की।