मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन थाना पर नवनियुक्त प्रथम महिला थाना अधिकारी का अनेक पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया बहुमान
मारवाड़ जंक्शन थाना परिसर पर प्रथम महिला थाना अधिकारी सरोज बैरवा का पदभार ग्रहण करने पर आज अनेक पार्षदों एवं पंचायत समिति सदस्य नगेंद्र सिंह गुर्जर एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें शॉल देकर व माला पहनाकर बहुमान किया गया।