नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने डूबते सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया, जगह-जगह पर पुलिस रही मुस्तैद
लोक आस्था के छठ महापर्व के तीसरे दिन नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट पर पुलिस वालों की तैनाती की गई थी। छठ घाट पर छठवांतियों को कोई परेशानी ना जिसको लेकर पूरी तरह से व्यवस्था किया गया था। गुरुवार की संध्या 5:00 बजे छठ वर्तीयों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का काम किया।