ओबरा: डाला चढ़ाई पर एक ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल
जानकारी के मुताबिक गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि बाइक सवार राकेश मिश्रा उर्फ बब्बू मिश्रा उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धनई मिश्रा निवासी डाला चढ़ाई डाला बाजार से डाला चढ़ाई घर जा रहा था उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों के मदद से घायल को नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया