सूरतगढ़ में पूर्वांचल समाज ने छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार शाम को बड़ी श्रद्धा से ढलते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतधारी महिला और पुरुष छठ गीतों के साथ घाटों की ओर नाचते और दंडवत करते हुए जत्थे के रूप में पहुंचे। शहर में अग्निशमन कार्यालय, वार्ड नंबर 42 और ढाब परिसर व औद्योगिक क्षेत्र में अस्थाई घाट बनाए गए थे। इस दौरान घाटों पर आतिशबाजी भी की गई।