मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के लोलावास गांव में खेतों में अज्ञात कारणों से लगी आग, मौके पर पुलिस प्रशासन एवं दमकल पहुंची
मारवाड़ जंक्शन के लोलावास गांव में अचानक खेतों में अज्ञात कारणो से आग लगने से अफ़रा तफरी मच गई ,सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं सोजत से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची,दो घंटा मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, आग खेतो की खड़ी घास एवं अनेक पेड़ पौधे लकड़ियां जलकर राख हो गए।