मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में ओवरटेक करते समय बेकाबू हुई ब्रेज़ा कार, दुकान में जा घुसी
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के सिटी पोस्ट ऑफिस के सामने देर रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार बड़ा हादसे का शिकार हो गई। ओवरटेकिंग के दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जोरदार धमाका सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर दौड़ पड़े।