मैनपुरी: बरनाहल क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया
बरनाहल क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद में काजल पत्नी राजित की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।