आरा: रतनपुर के समीप दो बाइक के आमने-सामने के टक्कर में एक बाइक पर सवार जीजा और साला हुए जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Apr 21, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर के समीप आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार जीजा और साले दोनों जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज़ख्मियों की पहचान नागोपुर जितेंद्र कुमार और गजराजगंज के राहुल कुमार के रूप में हुई है।फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।