मैनपुरी: कोतवाली के दारु में मामूली कहा सुनी होने पर दबंगों ने पीड़ित विधवा महिला के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम धारऊ निवासी धनदेवी पत्नी छविनाथ के साथ मामूली कहा सुनी होने पर दबंगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़ित धनदेवी ने थाना कोतवाली में शिकायत की लेकिन कोतवाली थाना पुलिस की तरफ से दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई किए जाने को लेकर पीड़ित विधवा महिला ने एसपी से शिकायत की है।