पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में सोमवार दोपहर तीन बजे होली पर्व को लेकर विशेष तैयारियां चल रहीं। गांव की होली हिंदू–मुस्लिम भाईचारे की मिसाल मानी जाती है। बताया जाता है कि नवाबों के दौर से ही यहां होली का त्योहार मिलजुल कर मनाने की परंपरा चली आ रही है, जो आज भी कायम है। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाई जाती हैं।